विराट-अनुष्का ने कंफर्म की प्रेग्नेंसी, वीडियो में नजर आया एक्ट्रेस का बेबी बंप!

KNEWS DESK- अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुष्का शर्मा लंबे समय से चर्चा में चल रही हैं| हालांकि, विराट-अनुष्का दोनों ने इन ख़बरों पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन इसका जवाब अब खुद सभी को मिल गया है| दरअसल, सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ दिख रहा है|

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का अपने हसबैंड विराट के साथ एक होटल के बाहर निकलती नजर आ रही हैं| साथ ही विराट ने उनका हाथ थामा हुआ है और एक्ट्रेस ने ब्लैक शॉर्ट फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिख रहा है| इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई हैं| जहां कुछ फैंस उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी का सुनकर हैरान रह गए तो वहीं कुछ फैंस कपल को मुबारकबाद भी दे रहे हैं|

अनुष्का शर्मा का बेबी बंप देखकर एक यूजर ने लिखा- ये प्रेगनेंट हैं??? ओह माय गॉश| दूसरे शख्स ने लिखा- ओएमजी वामी बहुत जल्द बड़ी बहन बनने वाली है… मुझे यकीन नहीं हो रहा| वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- छोटा विराट आने वाला है, अनुष्का प्रेगनेंट हैं| वीडियो पर कमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है| एक और यूजर ने कमेंट में लिखा- बेबी ऑन बोर्ड| दूसरे यूजर ने कहा- जूनियर कोहली रास्ते में हैं|

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बेटी, वामिका के पेरेंट्स हैं, अब उनकी दूसरी बार प्रेगनेंसी की खबरें सामने आईं हैं| हालांकि कपल ने अभी तक इस बात को लेकर खुलासा नहीं किया है|

About Post Author