रशियन वाइफ डीना संग इवेंट में छाए विंदु दारा सिंह, बेटी के साथ दिखीं तो बोले फैंस – ‘एक्ट्रेसेस भी फीकी’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर विंदु दारा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि उनकी फैमिली है। हाल ही में वे एक पब्लिक इवेंट में अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और बेटी की खूब चर्चा हो रही है। खासतौर पर मां-बेटी की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

पत्नी डीना उमरोवा ने खींचा सबका ध्यान

डीना उमरोवा, जो मूल रूप से रूस से हैं, अपनी खूबसूरती और ग्रेस के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। कई यूजर्स उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कर रहे हैं। डीना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग से दूरी बना ली और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।

सफल बिजनेसवुमन हैं डीना

आज डीना उमरोवा एक कामयाब उद्यमी हैं। वे “बेसो एंटरप्राइजेज” की CEO हैं और साथ ही जेल नेल पॉलिश ब्रांड की मालकिन भी हैं। इसके अलावा, वे प्रीमियम सैलून और स्पा चेन चलाने के साथ-साथ ब्यूटी ट्रेनिंग एकेडमी भी संचालित करती हैं।

विंदु दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना उमरोवा टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं। उस दौरान इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

फैमिली लाइफ

दोनों की एक प्यारी बेटी अमेलिया है, जो अब लाइमलाइट में आने लगी हैं। वहीं, अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो डीना के साथ विंदु की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस फराह नाज से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया।

तलाक के चार साल बाद, 2006 में विंदु दारा सिंह ने डीना उमरोवा से शादी की और तब से दोनों साथ में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *