विजय वर्मा ने तमन्ना संग रिश्ते को लेकर की बात, कहा- ‘हमारा रिश्ता बहुत…’

KNEWS DESK – विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को लस्ट स्टोरीज 2 में एक साथ देखा गया था| दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आई थी| इसके अलावा दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं| विजय और तमन्ना को कई बार एक साथ देखा गया है| हाल ही में एक बातचीत में लस्ट स्टोरीज 2 फेम एक्टर ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे दोनों को साथ देखकर लोगों के रिएक्शन उनको हैरान कर देता है|

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने अपने और तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की| उन्होंने कहा कि मैं पहले ये देखकर चौंक जाता था कि लोगों को हमारे रिश्ते में कितनी दिलचस्पी है| शुरू में मुझे लगा कि मेरी फिल्म रिलीज होने से भी बड़ी खबर है, लेकिन अब मुझे आदत पड़ गयी है और ये चीज इस बात काक बड़ा खुलासा था कि लोग चीजों को कैसे देखते हैं|

लोग कैसे देखते हैं हमारे रिश्ते को?

विजय वर्मा ने बताया कि तमन्ना के साथ उनका रिश्ता मजबूती और प्यार का है और वे दोनों पब्लिक अटेंशन को काफी एन्जॉय करते हैं| उन्होंने आगे बताया कि एक ही समय पर हम लोग एक-दूसरे से मिले थे तो मुझे हमारा रिश्ता बहुत दिलचस्प लगता है मतलब हम दोनों का रिश्ता| दोनों अक्सर ही किसी न किसी इवेंट में एक साथ देखे जाते हैं|

'लस्ट स्टोरीज 2' में दिख रहे साथ

दोनों इस समय लस्ट स्टोरीज 2 में साथ नजर आये थे| और दोनों की जोड़ी को साथ में काफी पसंद भी किया जा रहा है|इसके अलावा दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साथ में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो सीरीज के प्रमोशन के दौरान की है| दोनों के फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. हालांकि, तमन्ना ने अभी तक अपने रिश्तों को कोई बात नहीं की|

गर्लफ्रेंड के साथ बिताना चाहता हूं...
विजय ने बताया कि शूटिंग के बाद टाइम मिलने पर मैं इसे अपने दोस्तों, परिवार और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताना चाहता हूं और बस इतना ही|

About Post Author