विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, जानें 3वें दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने लम्बे समय के बाद फिल्म दो और दो प्यार से कमबैक किया| लेकिन एक्ट्रेस की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है| दो और दो प्यार ने तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है|

Do Aur Do Pyaar Box Office Collection | All Language | Day Wise | Worldwide  - Sacnilk

 विद्या बालन की दो और दो प्यार

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म एक रोमांस ड्रामा है| दो और दो प्यार को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पांस मिला है| फैन्स ने फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया था| वहीं दो और दो प्यार का प्रमोशन भी जोरों-शोरों से किया गया था| लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई|

फिल्म का 3 दिन का कलेक्शन 

फिल्म से विद्या बालन ने लम्बे समय बाद कमबैक किया है जिसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी| लेकिन फिल्म की रफ़्तार काफी धीमी नजर आ रही है| फिल्म का बजट 40 करोड़ का है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर 55 लाख रुपए का बिज़नेस किया था| और दूसरे दिन शनिवार को इसने 95 लाख की कमाई की थी| वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन कमाई सामने आ गयी है| रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 1.15 करोड़ का बिज़नेस किया है| दो और दो प्यार का अबतक का टोटल कलेक्शन 2.65 करोड़ हो गया है|

फिल्म में विद्या बालन ने काव्या गणेशन का रोल प्ले किया है| जिनकी लव मैरिज होती है| लेकिन दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार ख़त्म हो जाता है| जिसके चलते दोनों को किसी और से प्यार हो जाता है|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: फिल्म अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे रुड़की, एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़

About Post Author