विद्या बालन की ‘दो और दो प्यार’ हुई रिलीज, जानें फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने एक बार फिर फिल्म ‘दो और दो प्यार’ से कमबैक किया है| एक्ट्रेस की फिल्म बीते दिन 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है|

विद्या बालन स्टारर फिल्म 'दो और दो प्यार' हुई पास या फेल, जानें ओपनिंग डे  पर की कितनी कमाई | Do Aur Do Pyaar Box Office Collection Day 1 starring vidya  balan

विद्या बालन की दो और दो प्यार 

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म एक रोमांस ड्रामा है| दो और दो प्यार को ऑडियंस और क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पांस मिला है| फैन्स ने फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया था| वहीं दो और दो प्यार का प्रोम्तिओं भी  जोरों-शोरों से किया गया था| लेकिन फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया|

फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 

फिल्म से विद्या बालन ने लम्बे समय बाद कमबैक किया है जिसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी| लेकिन फिल्म की रफ़्तार काफी धीमी नजर आ रही है| रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपए का बिज़नेस किया है| विद्या बालन की फिल्म का बजट 40 करोड़ के करीब है| वहीं फिल्म की अच्छी ओपनिंग के लिए मेकर्स ने पहले दिन से ही एक टिकट के साथ फ्री टिकट का ऑफर दिया था|

फिल्म में विद्या बालन ने काव्या गणेशन का रोल प्ले किया है| जिनकी लव मैरिज होती है| लेकिन दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार ख़त्म हो जाता है| जिसके चलते दोनों को किसी और से प्यार हो जाता है|

स्टारकास्ट 

विद्या बालन के आलावा फिल्म में प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने अहम भूमिका निभाई है|

यह भी पढ़ें – हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेता तजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में हुए शामिल, अश्विनी वैष्णव और विनोद तावड़े ने किया स्वागत

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.