‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर विक्की कौशल ने किया रिएक्ट, पत्नी कैटरीना कैफ की तारीफ में कही ये बात

KNEWS DESK- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं| दोनों अक्सर एक दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं| कैटरीना की आज फिल्म मेरी क्रिसमस सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है| इस फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए हैं| कैटरीना के पति विक्की ने फिल्म मेरी क्रिसमस देख ली है और उनकी तारीफ में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है|

कैटरीना की फिल्म मेरी क्रिसमस की हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें विक्की कौशल भी उनके साथ पहुंचे थे| स्क्रीनिंग में विक्की और कैटरीना की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई| अब विक्की ने पति कैटरीना के लिए स्पेशल नोट शेयर किया|

विक्की ने मेरी क्रिसमस से कैटरीना के लुक की फोटो शेयर की है| उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी क्रिसमस सभी को| आप पर मुझे बहुत गर्व है| बहुत ही खूबसूरती के साथ आपने श्रीराम सर की स्टोरीटैलिंग को खुद को सरेंडर कर दिया|  ‘मारिया’ की जटिलताओं के सामने समर्पित कर दिया है| उसकी रॉनेस, उसकी मिस्ट्री, उसका जादू… सब कुछ इतनी ईमानदारी और बारीकियों के साथ किया है! और वो डांस…उफ! यह वास्तव में आपका अब तक का सबसे अच्छा काम है|

विक्की ने आगे लिखा- विजय सेतुपति सर…मुझे नहीं पता कि आप अपने किरदारों में बच्चों जैसी मासूमियत कैसे लाते हैं लेकिन आपको अल्बर्ट को जीवंत करते हुए देखना बेहद खुशी की बात है|

विक्की के इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं| एक फैन ने लिखा- आप बेस्ट हसबैंड हो| वहीं दूसरे ने लिखा- इनके जैसा लड़का हर कोई डिसर्व करता है| एक ने लिखा- इस रिव्यू का कब से इंतजार था|

About Post Author