गौहर-जैद के बेटे की बर्थडे पार्टी में हुआ हंगामा, BMC ने डेकोरेशन को किया ध्वस्त

KNEWS DESK –  गौहर खान और जैद दरबार ने बीते दिन अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया इस पार्टी में तमाम सितारे भी शामिल हुए| मगर पार्टी में एक हंगामा भी हो गया| दरअसल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का हथौड़ा हो चल गया| ख़बरों के मुताबिक BMC अधिकारियों ने गौहर खान की पार्टी में फुटपाथ तक फैले डेकोरेशन को ध्वस्त कर दिया| इस वजह से गौहर जैद से BMC के अधिकारियों की बहस भी हो गयी|

BMC demolished Gauahar Khan Zaid Darbar son birthday party decorations read  what happens | गौहर खान के बेटे की बर्थडे पार्टी में हो गया बड़ा बवाल, BMC  ने फुटपाथ पर लगे एंट्री

गौहर-जैद ने सेलिब्रेट किया बेटे का बर्थडे 

9 मई 2024 को गौहर खान ने अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई के एक होटल में रखा| जहां होटल से बाहर फुटपाथ तक जंगल थीम की साज-सजावट की गई थी| इस वजह से बीएमसी के अधिकारियों ने पहुंचकर आपत्ति जताई| मामला इतना बढ़ गया कि पार्टी में थोड़ा बवाल भी हो गया|

बर्थडे पार्टी में हुआ बवाल 

BMC के अधिकारियों ने होटलवालों से पुठपाथ पर बनाए गए एंट्री गेट को हटाने के लिए कहा| मगर होटलवालों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका की बात नहीं मानी| इसकी वजह से आखिर में अतिक्रमण के चलते गेट को उखाड़ फेंका और टैम्पू में डालकर ले गए|

पार्टी में शामिल हुए स्टार्स 

गौहर खान के बेटे के बर्थडे पार्टी में कई टीवी हस्तियों ने शिरकत की| इस दौरान देबिना बनर्जी, पंखुड़ी अवस्थी, विनी अरोड़ से लेकर माही विज जैसे सेलेब्स नजर आए| मालूम हो, गौहर खान के बेटे का नाम जीहान है| बर्थडे बॉय के साथ गौहर खान-जैद ने पैपराजी को पोज भी दिए|

यह भी पढ़ें – बिल्ली वाली ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- ‘मेट गाला लुक…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.