Umang 2023: बॉबी देओल ने रणबीर कपूर को लगाया गले, वायरल हुआ एनिमल जोड़ी का वीडियो

KNEWS DESK –  साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदल दिया है| रणबीर कपूर को अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबास्टर फिल्म मिली, वहीं फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल का करियर भी फिर से जी उठा है| अब हर शो, हर फंक्शन में बॉबी की मौजूदगी देखी जा रही है| इस बीच, मुंबई में उमंग 2023 में भी रणबीर और बॉबी नजर आए| एनिमल में ऑन स्क्रीन एक दूसरे के खून के प्यासे दोनों स्टार ने शो में बड़ी गर्मजोशी से मुलाकात की जिसकी खूब चर्चा हो रही है|

Animal Stars Ranbir Kapoor And Bobby Deol Reunite, Give Each Other The  Tightest Hug; Watch Viral Video - News18

रणबीर कपूर को देख बॉबी देओल हुए एक्साइटेड 

उमंग 2023 फंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों स्टार रेड कारपेट पर नजर आ रहे हैं| बॉबी पोज देने के लिए खड़े रहते हैं और दाहिनी तरफ से रणबीर आते हैं| रणबीर को देखते हुए बॉबी काफी एक्साइटेड हो जाते हैं| इस वक्त रणबीर दूसरे लोगों को ग्रीट कर रहे होते हैं| इसी दौरान बॉबी हाथ फैलाते हैं और रणबीर सीधे उनके पास आ जाते हैं|

बॉबी ने रणबीर को किया टाइट हग

रणबीर सीधे बॉबी के पास जाते हैं और उन्हें गले लगाते हैं| दोनों काफी देर तक एक दूसरे को हग करते हैं| इस टाइट हग के दौरान दोनों एक दूसरे से बात भी कर रहे होते हैं| वहां खड़े पैपराजी एनिमल…एनिमल करके शोर मचाने लगते हैं|

फिल्म में क्यों हिट है जोड़ी

संदीप वंगा रेड्डी ने एनिमल में बॉबी देओल को छोटा ही किरदार दिया है लेकिन उन्हें बड़ा विलेन साबित कर दिया है| रणबीर कपूर फिल्म के आखिरी मिनटों में बॉबी देओल से वन टू वन फाइट करते हैं| इस फाइट सीन में दोनों ही काफी दमदार दिखे हैं| एक दूसरे को मारने पर उतारू दोनों कैरेक्टर ने काफी अच्छी एक्टिंग की है जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है|

फिल्म के इतर भी रणबीर और बॉबी देओल में काफी अच्छी बॉन्डिंग है| दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ फुटबॉल खेलते हैं| इसके अलावा रणबीर कई बार कह चुके हैं कि वो अपने अर्ली एज में बॉबी के फैशन को फॉलो करते थे|

आलिया भी आईं नजर 

उमंग 2023 में कई स्टार पहुंचे थे| इसमें आलिया भट्ट भी पहुंची थीं| इसके अलावा अक्षय और टाइगर श्रॉफ ने पुलिस वैन पर एंट्री ली| कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर जैसे स्टार भी नजर आए|

यह भी पढ़ें – शाहरुख खान की डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा, शनिवार को की छप्परफाड़ कमाई

About Post Author