तृप्ति डिमरी ने एनिमल की ग्रैंड सक्सेस के बाद बटोरी खूब लाइमलाइट, बनीं मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार

KNEWS DESK – ‘एनिमल’ को मिली ग्रैंड सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी की रातों रात किस्मत चमक गई है| इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही तृप्ति डिमरी नेशनल सेंसेशन बन चुकी हैं| संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींचा है| फिल्म में रणबीर संग उनके इंटीमेट सीन्स की वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो ही रही है, इसी के साथ तृप्ति फिल्म के थिएटर में हिट होने के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं| वहीं अब उन्हें एक और उपलब्धि हासिल हो गई है| दरअसल वह सबसे “पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी” भी बन गई हैं|

जूते चाटो मेरे' एनिमल के इस सीन को एक्ट्रेस तृप्ति ने कैसे कह दी हां? बताई वजह - animal actress tripti dimri justifies ranbir kapoor show licking scene says zoya has reason

मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलेब्स बनीं तृप्ति डिमरी

IMDb ने बुधवार को “पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज़ फ़ीचर” का वीकली एडिशन जारी किया और तृप्ति डिमरी इस लिस्ट में टॉप पर हैं| उनके बाद दूसरे नंबर पर संदीप रेड्डी वांगा हैं, लिस्ट में अन्य सेलेब्स में द आर्चीज़ स्टार सुहाना खान और खुशी कपूर इन्हें 7 और 8 रेटिंग मिली है| वहीं निर्देशक जोया अख्तर, डंकी निर्देशक राजकुमार हिरानी और यश भी लिस्ट में शामिल हैं|

एनिमल’ से चमक गई तृप्ति की किस्मत

‘एनिमल’ में जोया का रोल प्ले करने के बाद से ही तृप्ति कई रिकॉर्ड तोड़ रही है| पहले खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस ने पिछले कुछ दिनों में दो मिलियन नए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हासिल किए हैं| रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में तृप्ति के फॉलोअर्स की संख्या में 320 फीसदी का इजाफा हुआ है| एक्ट्रेस के पिछले महीने तक 6 लाख फॉलोअर्स थे, अब 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं| आलिया भट्ट, नव्या नंदा और कुशा कपिला समेत अन्य लोकप्रिय सितारे भी तृप्ति को फॉलो करते हैं|

यह भी पढ़ें – इन बैंकों ने ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

About Post Author