अर्जुन कपूर की फिल्म द लेडी किलर का ट्रेलर हुआ रिलीज, लव, लस्ट और सस्पेंस से भरपूर है मर्डर मिस्ट्री

KNEWS DESK – अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म द लेडी किलर का ट्रेलर रिलीज हो गया है| 2 मिनट 22 सेकेंड का ट्रेलर लव, लस्ट और सस्पेंस से भरपूर है जो आपको अंत तक बांधे रखेगा| फिल्म का ट्रेलर काफी इंप्रेसिव लग रहा है| फैन्स ने ट्रेलर को खूब पसंद किया है| यही नहीं यूजर्स अक्सर एक्टर अर्जुन कपूर को उनकी एक्टिंग की वजह से ट्रोल करते थे| इस बार लोगों को उनकी एक्टिंग अच्छी लग रही है और लोग ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं| आपको फिल्म के ट्रेलर के बारे में विस्तार से बताते हैं|

मलाइका से ब्रेकअप की खबरों के बीच Bhumi Pednekar की बाहों में नज़र आये  Arjun Kapoor -हुई निजी तस्वीरें वायरल

फिल्म द लेडी किलर

अर्जुन कपूर की मच अवेडेट फिल्म ‘द लेडी किलर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है| फिल्म का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है| सभी अपनी प्रतिकिया शेयर कर रहे हैं| 2 मिनट 22 सेकेंड का ट्रेलर लव, लस्ट और सस्पेंस से भरपूर है जो आपको अंत तक बांधे रखेगा|

फिल्म का ट्रेलर 

ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर के एक सीन के साथ होती है जिसमें वो शराब पीते हुए काफी परेशान नज़र आते हैं| इसके बाद वो उत्तराखंड जाते हैं जहां उनकी मुलाकात भूमि पेडनेकर से होती है अर्जुन और भूमि एक दूसरे से मिलते ही अट्रेक्ट हो जाते हैं, लेकिन ये अट्रेक्शन लव नहीं लस्ट होता है| ट्रेलर में जिस तरह अर्जुन का किरदार दिखाया गया वो एक प्लेब्वॉय किस्म के लड़के नज़र आ रहे हैं जो भूमि से भी रिश्ता बना रहा है और उसकी पहले से एक गर्लफ्रेंड भी है| लेकिन एक दिन अर्जुन को पता चलता है कि भूमि के उनके महाराज के साथ अवैध संबंध भी हैं| इसी बीच एक मर्डर होता है और यही है इस फिल्म का सस्पेंस|

फिल्म की रिलीज डेट 

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म द लेडी किलर 3 नवंबर को रिलीज हो रही है|

About Post Author