शाहिद कपूर और कृति सेनन की मूवी का टाइटल आया सामने, ये है फिल्म का नाम

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन पहली बार एकसाथ फिल्म में नजर आने वाले हैं| इन दोनों की फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ऐलान किया गया था| इन स्टार्स की फिल्म के निर्माता कोई और नहीं बल्कि ‘स्त्री और भेड़िया’ जैसी शानदार फिल्म बनाने के लिए मशहूर निर्माता दिनेश विजान हैं| वहीं अब फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है|

बता दें, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म के टाइटल को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे| वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है| कृति और शाहिद की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल सामने आ गया है| फिल्म का नाम तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ रिवील कर दिया गया है| इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है|

बीते साल 9 अप्रैल 2023 को शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें शाहिद और कृति बाइक पर बैठे हुए नजर आए लेकिन इसमें फिल्म के नाम के बारे में नहीं बताया गया था| ऐसे में अब शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म का नाम ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ है| इस फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है| फिल्म का ये टाइटल बहुत आकर्षित लग रहा है| टाइटल के संग शाहिद और कृति का एक और लेटेस्ट पोस्टर सामने आया है, साथ ही मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक का मोशन वीडियो भी इसमें शामिल है|

जानें फिल्म का रिलीज डेट 

कृति सेनन और शाहिद कपूर की इस फिल्म के टाइटल के अलावा रिलीज डेट भी सामने आ गई है| बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो ये लव स्टोरी बेस्ड मूवी वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी| फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल अनाउंसमेंट के बाद फैंस अब बहुत ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author