टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा प्यारा सा नोट

मनोरंजन- बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का आज 31वां जन्मदिन है| उनके इस खास अवसर पर टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारे से नोट के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है| टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के अफेयर की खबरें कई सालों से चर्चा में चल रही थीं| दोनों स्टार्स को कई रेस्टोरेंट और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता था, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्पष्ट नहीं किया हमेशा उन्होंने यही कहा कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं| हालांकि, पिछले साल यह पता चला कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है|

उनके ब्रेकअप की खबरों के दौरान भी टाइगर ने दिशा को उनके 31वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी| इतना ही नहीं टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी पोस्ट शेयर करते हुए दिशा को जन्मदिन की बधाई दी| दिशा पटानी और आयशा श्रॉफ में काफी अच्छी बॉन्डिंग है|

टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- आपका आगे आने वाला समय बहुत अच्छा हो| अपनी हंसी, प्यार को बढ़ाते रहिए| हैप्पी बर्थडे दिशा|

आयशा ने इंस्टाग्राम पर दिशा को बर्थडे विश करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे दिशू| मेरी सबसे फेवरेट शॉपिंग पार्टनर| इस पोस्ट पर दिशा ने रिप्लाई किया- I Love You my aunty.

About Post Author