Tiger 3 Trailer Out: ‘टाइगर 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान खान की परफॉर्मेंस ने उड़ाए होश

KNEWS DESK- सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है| फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और सलमान की परफॉर्मेंस ने सबको दंग ही कर दिया है| धमाकेदार ट्रेलर ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है| फिल्म में समलान खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आए|

‘टाइगर 3’ का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है| ट्रेलर के शुरुआत में एक महिला (रेवती) की बैकग्राउंड आवाज आती है, जो कहती है देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है| इसके बाद सलमान खान की धमाकेदार एंट्री होती है| फिर रेवती स्क्रीन पर नजर आती हैं और कहती हैं बस एक आदमी का. फिर सलमान खान हैरान कर देने वाले बाइक स्टंट करते हुए नजर आते हैं|

ट्रेलर में सलमान खान फिर अविनाश राठौड़ की भूमिका निभाते दिख रहे हैं| दमदार एक्शन से भरे ट्रेलर को देख फैंस अब फिल्म की रिलीज का काफी ज्यादा बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं|

‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे| इमरान फिल्म में नेगेटिव रोल निभाते दिखेंगे| फिल्म को मनीष शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है| ‘टाइगर 3’ दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में छाने वाली है|

About Post Author