Tiger 3 BO Collection Day 4: सलमान खान की टाइगर 3 की चौथे दिन रफ़्तार हुई कम, घटकर आधी रह गई कमाई

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था साथ ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे| फिल्म ने शानदार कमाई की थी| लेकिन सलमान खान की फिल्म की कमाई रिलीज के तीन बाद घटकर आधी हो गई है| फिल्म के कलेक्शन में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है| टाइगर 3 का चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| जिसे देखकर लग रहा है कि अगर फिल्म का ऐसा ही हाल रहा तो मेकर्स के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है|

Tiger 3 Review: The Salman Khan-Katrina Kaif Show Stays On The Rails For  The Most Part

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3

टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं| फिल्म में इमरान ने विलेन का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग को हर बार की तरह काफी पसंद किया जा रहा है| मगर अब इमरान का जादू भी लोगों पर चलना बंद हो रहा है|

चौथे दिन का कलेक्शन 

सलमान खान की फिल्म ने पहले तीन दिन शानदार कमाई की है| फिल्म ने दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी|रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने चौथे दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है| टाइगर 3 अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है| चौथे दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन 169.50 करोड़ हो गया है| टाइगर 3 ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59 करोड़ और तीसरे दिन 44 करोड़ का कलेक्शन किया था|

टाइगर 3 ने तोड़े रिकार्ड्स 

इसने अपने शुरू के तीन दिन में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों जवान, पठान और गदर 2 के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| फिल्म ने तीन दिन जमकर कमाई की है| वीकडेज की वजह से टाइगर 3 के कलेक्शन में गिरावट आई है| वीकेंड पर ये आंकड़ा बढ़ सकता है| वीकेंड पर फिल्म से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा रही है|

About Post Author