सलमान खान को देखने के लिए स्कूटी से पीछा करती थीं ये एक्ट्रेस, एक्टर की फिल्म से किया डेब्यू

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पीछे करोड़ों लोग पागल हैं| यहीं नहीं उनके साथ काम करने की स्टार्स भी इच्छा रखते हैं| वहीं फैन्स उनको देखने के लिए बेक़रार रहते हैं| बॉलीवुड में भी कई सितारे हैं जो उनके फैन हैं| वहीं एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने सलमान खान की एक झलक पाने के लिए स्कूटी से उनका पीछा किया था|

Salman Khan film Veer actress Zareen Khan Arrest warrant issued | बॉलीवुड  एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ इवेंट कम्पनी ने दर्ज कराई शिकायत, जारी हुआ  अरेस्ट वॉरेंट

जरीन खान ने सलमान खान का किया पीछा 

सलमान खान की फैन फॉलाइंग भारत में ही नहीं विदेशों में भी है| एक्टर की कई सारी एक्ट्रेसेस भी फैन्स हैं| सलमान खान के नाम का क्रेज लड़कियों में खूब देखने को मिलता है| सभी उनको देखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं| वहीं एक एक्ट्रेस भी हैं, जो सलमान खान की एक झलक देखने के लिए उनकी कार का पीछा करती थीं और वो कोई और नहीं जरीन खान हैं| जिन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी सलमान खान की फिल्म वीर से किया था| आपको बता दें वीर में जरीन खान लीड एक्ट्रेस थीं| जरीन को लोग कैटरीना की हमश्कल कहते थे| वहीं एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं, और उनकी एक झलक के लिए वो स्कूटी से कार का पीछा करती थीं| इसके अलावा वह सलमान की फिल्मों के सेट पर भी पहुंच जाया करती थीं| सलमान खान से जरीन की पहली मुलाकात बतौर फैन फिल्म युवराज के सेट पर हुई थी|

जरीन खान ने सलमान खान की वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था| वहीं एक्ट्रेस को सलमान खान की रेडी में भी कैमियो करते देखा था| हालांकि जरीन लम्बे समय से बॉलीवुड से दूर हैं|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिमी महाराष्ट्र में बेरोजगारी, खराब सड़कें और पानी संकट अहम मुद्दे

About Post Author