अजय देवगन की शैतान की कमाई में आई गिरावट, जानें फ़िल्म का चौथे दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| लेकिन फिल्म को रिलीज के चौथे दिन बड़ा झटका लगा है| आपको शैतान का अबतक का कलेक्शन बताते हैं|

Ajay Devgn: Shaitaan Box Office Day 4: सोमवार को औंधे मुंह गिरी Ajay Devgn  की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़ | बॉक्स ऑफिस News, Times Now Navbharat

अजय देवगन की शैतान

‘शैतान’ फिल्म एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है| शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| फिल्म ने शानदार कमाई की है| लेकिन रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है|

फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 

शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (एनबीओसी) में 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 19.18 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| शैतान ने तीसरे दिन 20.74 करोड़ का बिज़नेस किया था| वहीं फिल्म के कलेक्शन में चौथे दिन गिरावट आई है| फिल्म ने सोमवार को मात्र 7 करोड़ का बिज़नेस किया है|

शैतान को अजय देवगन एफ फिल्म, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। शैतान का निर्देशन विकास बहल ने किया है| फिल्म की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – राजस्थान: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का किया वर्चुअल लोकार्पण

About Post Author