आर्टिकल 370 के आगे नहीं चला क्रैक का जादू, जानें विद्युत जामवाल की फिल्म का कलेक्शन

KNEWS DESK – विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म क्रैक 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में विद्युत जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं| फिल्म को रिलीज चार दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म को 1 करोड़ कमाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है| क्रैक ने रिलीज के चौथे दिन मात्र इतना कलेक्शन किया है|

Crakk Box Office Collection Day 1: Vidyut Jammwal Gets Third Highest-Opener  Of His Career

विद्युत जामवाल की क्रैक 

विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन क्रैक में शानदार एक्शन सीन्स हैं| जिसे फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं| फिल्म की कहानी एक अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स के बारे में है| फिल्म में पहले बार विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं| फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन जैसे बड़े सितारे होने बाद भी फिल्म 1 करोड़ कमाने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रही है| फिल्म आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत विद्युत जामवाल द्वारा निर्मित है।

क्रैक का चौथे दिन का कलेक्शन 

विद्युत जामवाल की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ का बिज़नेस किया था| फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 2.15 करोड़ कमाए थे| वहीं अब फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 2.40 करोड़ का बिज़नेस किया था| और अब तक फिल्म ने कुल 8.80 का कलेक्शन कर लिया है| क्रैक ने रिलीज के चौथे दिन मात्र 1 करोड़ का बिज़नेस किया है| वहीं आगे के कलेक्शन में भी भारी गिरावट आ सकती है| फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है| अगर फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही रहा तो क्रैक अपना बजट भी नहीं निकाल पायेगी|

यह भी पढ़ें – Rajya Sabha Election 2024 : राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, 3 राज्यों की 15 सीटों पर हो रहे चुनाव

About Post Author