TBMAUJ: दर्शकों से भरे थिएटर में अचानक पहुंचे शाहिद कपूर, ख़ुशी से झूम उठे फैन्स

KNEWS DESK – शाहिद-कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हो चुकी है| एक्टर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक रोम-कॉम मूवी है| वहीं रिलीज के 7 दिन बाद भी शाहिद फिल्म के प्रमोशन से पीछे नहीं हट रहे हैं| एक्टर ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बीच जाकर फैन्स को सरप्राइज कर दिया है| शाहिद को थिएटर में देखकर फैन्स खुशी से झूम उठे| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

Shahid Kapoor Surprises Fans by Visiting a Theatre Screening 'Teri Baaton  Mein Aisa Uljha Jiya'; Netizens React - Watch Video | - Times of India

थिएटर में अचानक पहुंचे शाहिद कपूर

शाहिद-कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉस ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है| फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं| लेकिन फिल्म के एक्टर शाहिद कपूर अभी भी फिल्म के प्रमोशन से पीछे नहीं हट रहे हैं| एक्टर ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की स्क्रीनिंग के बीच जा कर फैन्स को सरप्राइज दिया| एक्टर को थिएटर में देख कर फैन्स खुशी से पागल हो गये और ख़ुशी से चिल्लाने लगे| एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए सभी फैन्स पगला गये| वहीं एक्टर ने अपने फैन्स को निराश किये बिना सभी के साथ फोटो क्लिक कराई| शाहिद कपूर का ये वीडियो MADDOCK FILM ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है| जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

शाहिद कपूर ने भी वीडियो किया शेयर

शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर Maddock का ये वीडियो शेयर किया है| वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा ‘बेस्ट फीलिंग है|’ आपको बता दें वीडियो में शाहिद फैन्स से तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का रिव्यू लेते नजर आ रहे हैं| फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 80.01 कमा लिए हैं|

यह भी पढ़ें – कब लगेगा साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण ? जानें सूतक काल और डेट

About Post Author