महाशिवरात्रि पर तमन्ना भाटिया ने फैन्स को दिया तोहफा, एक्ट्रेस ने ओडेला 2 से पहला पोस्टर किया रिवील

KNEWS DESK – देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है| इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ओडेला 2 से पहला लुक रिवील कर दिया है फोटो में एक्ट्रेस महादेव की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं|

हाथ में डमरू, माथे पर चंदन..., भोले की नगरी में मग्न हुईं Tamannaah Bhatia, Odela  2 से पहला लुक रिवील - Tamannaah Bhatia First Look Reveal From Odela 2 On  Mahashivratri 2024 See Here

तमन्ना भाटिया ने ओडेला 2 का फर्स्ट लुक किया शेयर 

तमन्ना भाटिया जल्द ही तेलुगु फिल्म ओडेला 2 में नजर आएंगी| ओडेला 2 साल 2022 में आई फिल्म ओडेला रेलवे स्टेशन का सीक्वल है| वहीं तमन्ना ने महाशिवरात्रि से मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है| पोस्टर में एक्ट्रेस महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं| तमन्ना पहली बार शिव शक्ति का रोल निभा रही हैं|

तमन्ना का फर्स्ट लुक 

फोटो में एक्ट्रेस अलग अवतार में दिख रही हैं| तमन्ना ने हाथ में डमरू लिया है माथे पर चन्दन लगाया है और हाथ में लाल पिला मौली से रंगी लकड़ी पकड़ी है| रेड कलर के सूट में एक्ट्रेस का इंटेंस लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है| फोटो शेयर करते हुए तमन्ना ने कैप्शन में लिखा, “ओडेला 2 का पहला लुक। मुझे महाशिवरात्रि के इस शुभ दिन पर पहली झलक का खुलासा करते हुए खुशी हो रही है। हर हर महादेव। हैप्पी महा शिवरात्रि।”

ओडेला 2

ओडेला 2 में तमन्ना भाटिया ने भैरवी का रोल निभाया है| ओडेला 2 की शूटिंग भी काशी में हो रही है। एक्ट्रेस अक्सर काशी से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्म का निर्देशन अशोक तेज कर रहे हैं। इसका डी.माधू ने निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आएगी पहली किश्त

About Post Author