अनुष्का सेन की डीपफेक तस्वीरों को लेकर सनी लियोनी ने किया रिएक्ट, कहा-‘सेलेब्स सावधानी नहीं…’

KNEWS DESK- इस समय डीपफेक के कई मामले सामने आ रहे हैं| आए दिन कोई न कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डीपफेक की समस्या का सामना करना पड़ता है| बीते समय में रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट इसका शिकार हुई हैं| वहीं अब टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन को इसका सामना करना पड़ रहा है, जिनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं| इंडस्ट्री में बढ़ते डीपफेक मामले को लेकर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपना रिएक्शन दिया है|

एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सनी से टीवी अदाकारा अनुष्का सेन की डीपफेक तस्वीरों को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिसके बाद सनी लियोनी ने इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा है- सही मायनों में कहूं तो मैं भी इसका शिकार बनी हूं लेकिन मैं इससे प्रभावित नहीं होती हूं और न ही ज्यादा गंभीर तरीके से लेती हूं|

अनुष्का सेन का बर्थडे बेहद खास जगह पे

उन्होंने कहा- एक लड़की के तौर पर इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती है और कोई लड़की इसे सीरियस लेती है तो उसे साइबर सेल जैसी जगह पर इसके लिए रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए| डीपफेक कोई नई समस्या नहीं है| काफी समय से लोग तकनीकि का गलत इस्तेमाल करते आ रहे हैं| एक्ट्रेस ने कहा है- खुलकर कहूं तो इस मामले पर सेलेब्स सावधानी नहीं बरत रहे हैं| इन मामले पर तुरंत आवाज उठानी चाहिए, जिस तरह से हमने बीते साल कुछ मामलों में देखा|

उन्होंने कहा- ये सब उन गलत सोच वाले व्यक्तियों की सोच पर निर्भर करता है, जो इस तरह के फोटो और वीडियो को बना रहे हैं| एआई को लेकर हर कोई अलग-अलग तरीके के प्रयोग करने की सोच रहा है|

About Post Author