सनी लियोनी ने फैमिली संग कश्मीर में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए शेयर किया वीडियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों वेकेशन पर हैं| जो विदेश में नहीं बल्कि कश्मीर में अपनी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए पहुंची हैं| अब एक्ट्रेस ने अपनी इस ट्रिप का एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है| जो अब तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है| वीडियो में एक्ट्रेस बर्फीली वादियों में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं|

Watch | Sunny Leone Shares New Video From Her Vacation

एक्ट्रेस फैमिली के साथ कश्मीर में मना रही न्यू ईयर 

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| जहां एक्ट्रेस हर दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर करती हैं| हाल ही में उन्होंने कश्मीर वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है| वीडियो में सनी बर्फीली वादियों में अपनी पूरी फैमिली के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं| इस वीडियो में सनी ने अपनी ट्रिप के हर बेस्ट मॉमेंट्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ दिखाया है| कभी वो बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं, तो कभी अपने पति की बाहों में झूमती हुई दिखाई दे रही हैं|

https://www.instagram.com/reel/C1hDnhYrfuz/

ट्रिप की खूबसूरत झलकियां की शेयर

इस वीडियो में सनी लियोनी के बच्चों के साथ-साथ उनके पति डेनियल वेबर भी नजर आ रहे हैं| वहीं विंटर लुक में सनी कहर ढहाती हुई दिखाई दे रही हैं| वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अमेजिंग ट्रिप विद हसबैंड और बच्चे…’  वीडियो पर एक्ट्रेस के फैंस अब बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक की भी काफी तारीफ करते हुए दिखाई दिए| साथ ही डेनियल के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी पसंद कर रहे हैं|

सनी लियोनी और डेनियल वेबर तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं| अक्सर एक्ट्रेस अपनी क्यूट फैमिली की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं| जिनको उनको फैंस भी खूब पसंद करते हैं|

यह भी पढ़ें – Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो आया सामने, जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते पर की बात

About Post Author