Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो आया सामने, जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते पर की बात

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं अब शो के आने वाले एपिसोड में कपूर सिस्टर यानी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं| हाल ही में सामने आए प्रोमो में जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर की बात की है|

नए साल के पहले दिन कॉफी विद करण सीजन 8 के आगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं| जान्हवी ने लाल गाउन में एंट्री की| वहीं एक गेम के दौरान, जाह्नवी को अपने स्पीड डायल पर तीन लोगों का खुलासा करने के लिए कहा गया| एक्ट्रेस ने अपने पिता का नाम बोनी कपूर, अपनी बहन का नाम खुशु रखा और अनजाने में उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिख़ू का नाम भी ले लिया|

चैट के दौरान जाह्नवी ने एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शूटिंग से एक रात पहले, वह एक पार्टी में शामिल हुई थीं| जहां वह लोगों से तेजी से सवाल पूछती थीं| उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि नव्या नंदा को लगा कि वह तैयार नहीं हैं और उन्होंने उन्हें शो में न जाने की सलाह दी| जान्हवी ने अपने मिमिक्री को भी दिखाया, जिसमें अनिल कपूर सहित अपने परिवार के सदस्यों की उन्होंने एक्टिंग की|

वहीं खुशी को हॉट सीट पर बिठाया गया और उन तीन लड़कों के नाम बताने को कहा गया, जिन्हें जाह्नवी ने डेट किया है| जाह्नवी ने मजाक में अपनी बहन को चेतावनी देते हुए कहा कि उसने केवल तीन लोगों को डेट किया है और खुशी को उस नंबर पर कायम रहना चाहिए| खुशी ने जवाब दिया कि यह एक ट्रिकी सवाल था| बता दें कि दो बहनों की ये जोड़ी 4 जनवरी को कई बड़े राज खोलेगी|

About Post Author