मनाली ट्रिप से सनी देओल ने शेयर किया नया वीडियो, एक्टर की सादगी ने जीते फैंस के दिल

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाली ट्रिप पर गये हुए हैं| वहां से एक्टर लगातार सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं| वहीं अब सनी देओल ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

सनी देओल ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| वीडियो में एक्टर अपने परिवार के साथ ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं| वीडियो के आखिर में सनी पाजी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं| इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि मजे ही मजे…आखिरकार ट्रेंड को फॉलो कर ही लिया|

सनी देओल की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं| कमेंट्स के जरिये सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी राय दे रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेन्ट करते हुए लिखा कि क्यूटेस्ट स्टार| दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेन्ट करते हुए एक्टर की सादगी की भी तारीफ की है|

एक अन्य यूजर ने कमेन्ट कर लिखा- लव यू पाजी.. आज आपने Oggy की याद दिला दी.. सेम उसके भाई वाली वॉइस की है| इसी तरह और भी लोगों ने कमेन्ट के जरिये वीडियो पर रिएक्ट किया|

About Post Author