शाहिद कपूर का मजेदार वीडियो आया सामने, यूजर्स ने दिया अपना रिएक्शन

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| 9 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं| फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर भी आये दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं| अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं|

शाहिद कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली फीलिंग| एक्टर वीडियो में विराट कोहली के पुराने इन्टरव्यू से उनकी वायरल लइनों पर लिप्सिंग करते नजर आ रहे हैं, जिसमें विराट ने बताया था कि वह मैच के बाद क्या खाने के बारे में सोचते हैं| विराट के वीडियो पर लिप्सिंग करते हुए शाहिद कपूर ने एक बैट भी हाथ में लिया हुआ है|

शाहिद कपूर की ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है| यूजर्स कमेन्ट के जरिये वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा- बहुत अच्छी प्लानिंग है| दूसरे यूजर ने लिखा कि आप ग्रेट हो| एक अन्य यूजर ने लिखा- आपके वीडियो हमारे दिनों को रोशन करते हैं| एक यूजर ने शाहिद की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कमेन्ट में लिखा- उफ्फ, क्या चाल है|

About Post Author