डांस दीवाने के सेट पर नजर आए सुनील शेट्टी और भारती सिंह, माधुरी दीक्षित के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- डांस दीवाने सीजन 4 शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है| शो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| वहीं रविवार यानि आज “डांस दीवाने” के सेट पर सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित को देखा गया| साथ ही भारती सिंह भी नजर आईं| पैपराजी ने इन सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद किया, जहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं| फोटोज में माधुरी दीक्षित के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

डांस दीवाने के सेट पर नजर आए सुनील शेट्टी ने हरे रंग के टू-पीस पैंट सूट, काले जूते और शेड्स के साथ काली शर्ट पहनी थी।

वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बेज रंग की साड़ी के साथ मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं| उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स से पूरा किया| एक्ट्रेस का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

तस्वीर में भारती सिंह ब्लैक क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल प्रिंट श्रग और सिल्वर हील्स में नजर आ रही हैं|

आपको बता दें कि एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित “डांस दीवाने” सीजन 4 में इस समय बतौर जज नजर आ रहे हैं|

About Post Author