शादी के बाद रोमांटिक होते नजर आये सोनाक्षी-जहीर, रिसेप्शन पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आखिरकार एक दूसरे के हो गए हैं| शादी में कपल के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिखाई दे रही थी| अब सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं|

सोनाक्षी सिन्हा  का वेडिंग रिसेप्शन 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं| कपल ने कोर्ट मैरिज की है| कपल के रिसेप्शन पार्टी से एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं| जिसमें सोनाक्षी और जहीर की ख़ुशी साफ़ दिखाई दे रही है| वीडियो में सोनाक्षी रेड कलर का जोड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं| केक कटिंग से पहले वीडियो में जहीर खान को रोमांटिक होकर सोनाक्षी के लिए डांस करते हुए देखा जा सकता है|

सोनाक्षी-जहीर हुए रोमांटिक

वीडियो में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा केक कटिंग के लिए तैयार हैं| केक काटने से पहले सोनाक्षी की फिल्म दबंग का गाना ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ प्ले होता है| इस गाने पर जहीर इकबाल रोमांटिक हो जाते हैं|और सोनाक्षी के लिए परफॉर्म करने लगते हैं| एक्ट्रेस भी अपने पति का साथ देती हैं| डांस के बाद दोनों केक काटते हैं|

23 जून ही क्यों चुना 

सोनाक्षी ने शादी की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने 23 जून ही अपनी शादी के लिए क्यों चुना है| अपने प्सोत में एक्ट्रेस ने बताया कि साथ साल पहले 23.06.2017 के दिन ही दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था जिसके बाद फैसला किया था कि इसे आगे बढ़ाएंगे|

यह भी पढ़ें – Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल ने शो में किया अपनी लव लाइफ का खुलासा, कहा- ‘मेरा पति मेरे साथ एक बॉयफ्रेंड की तरह…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.