रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने ही गाने पर डांस करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK-  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| खबर है कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल को डेट कर रहीं हैं| कई मोकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है| वहीं अब दोनों का साथ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर जमकर डांस करते नजर आ रहें हैं|

आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं| ये वीडियो किसी क्लब का है, जहां सोनाक्षी अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘चिंताता’ पर जमकर डांस कर फ्लोर पर आग लगाती हुई दिख रही हैं| वहीं, जहीर भी सोनाक्षी के स्टेप्स को कॉपी कर उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं|

सोशल मीडिया पर दोनों का ये डांस वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहें हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं| एक अन्य यूजर ने लिखा, भाभी मिल गई|

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप को लेकर पिछले लंबे समय से अटकलें आ रही हैं लेकिन दोनों ने इन अफवाहों पर अभी तक चुप्पी साध रखी है| बता दें कि दोनों ‘डबल एक्सल’ में एक साथ नजर आ चुके हैं| कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं|

About Post Author