अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, कहा – ‘ये मेरी चॉइस है’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस महीने 23 जून को शादी कर सकती हैं| ख़बरें हैं कि एक्ट्रेस अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंगी| वहीं अब शादी की ख़बरों पर सोनाक्षी ने खुलकर बात की है| एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि वो शादी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं|

सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट

सोनाक्षी ने इंटरव्यू में कहा कि मुझसे शादी को लेकर कई बार सवाल किया गया है| हालांकि अब मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं| मेरे लिए ये एक कान से सुनने और दूसरे से निकाल देने जैसा है| सबसे पहले तो इससे किसी को कोई लेना देना नहीं होना चाहिए| और दूसरी बात तो ये मेरी चॉइस है इससे किसी और को कोई लेना देना नहीं होना चाहिए| लोग मेरे माता पिता से ज्यादा मेरी शादी के बारे में पूछते हैं जोकि काफी फनी है, लेकिन अब मुझे आदत पड़ गयी है| मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग उत्सुक हैं और हम इसमें क्या ही कर सकते हैं।

एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी शादी को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया| एक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता है जितना मीडिया में है| आगे एक्टर ने कहा की आज कल के बच्चे वैसे भी सुनते कहाँ हैं वो तो सिर्फ बताते हैं|

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है| वो कभी भी बिना कोई निर्णय नहीं लेगी| हालांकि अगर ऐसा कुछ होता है और वो मुझे कॉन्फिडेंस में लेती है तो हम दोनों को आशीर्वाद जरूर देंगे|

यह भी पढ़ें –  ग्लैम अवतार में नजर आईं सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर छाया सारा का लुक

About Post Author