Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ से करीना कपूर का दमदार लुक आया सामने, चेहरे पर खून-हाथों में बंदूक ताने दिखीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लगातार सुर्खियां बटोर रही है| सभी दर्शक फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फैंस के उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स सारे किरदारों का लुक साझा कर रहे हैं| वहीं अब फिल्म से अवनी बाजीराव यानी करीना कपूर खान के नाम से पर्दा उठा दिया गया है| फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है|

सिंघम अगेन से बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का फर्स्ट लुक सामने आया है| करीना ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है कि आज मैं आप सभी को सिंघम की सबसे बड़ी ताकत से मिलवाने जा रही हूं| इसका नाम है अवनी बाजीराव सिंघम|

एक्ट्रेस ने अजय देवगन के बारे में बताते हुए आगे लिखा कि हमने सबसे पहले साल 2007 में एक साथ काम किया था, 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिनमें गोलमाल रिटर्नस, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्नस शामिल हैं| वहीं अब अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम सिंघम अगेन है| 16 साल से हम एक साथ काम कर रहे हैं लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला| बेबो अभी भी स्वीट, सिंपल और मेहनती है|

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह 5वीं फिल्म है, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं| इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न्स , सिंबा और सूर्यवंशी आई थी| वहीं करीना से पहले अक्षय कुमार, दीपिकी पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है| आने वाले साल में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author