एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ और कियारा, फैंस को पसंद आया एक्टर के केयरिंग हसबैंड वाला अंदाज

KNEWS DESK- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं| लोगों को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है| फैंस इन्हें एकसाथ देखकर बहुत खुश होते हैं| वहीं अब सिद्धार्थ और कियारा को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है| वीडियो में सिद्धार्थ के केयरिंग हसबैंड वाले अंदाज ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

सामने आए वीडियो में सिद्धार्थ और कियारा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं| एयरपोर्ट से निकलते हुए ये कपल कूल लुक में नजर आ रहा है| वहीं सिद्धार्थ, कियारा का हाथ पकड़कर उन्हें कार में बैठाते हुए दिख रहे हैं| लोगों को एक्टर का ये केयरिंग हसबैंड वाला अंदाज बेहद पसंद आ रहा है| सिद्धार्थ और कियारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

लोगों को सिद्धार्थ और कियारा एकसाथ बेहद खूबसूरत लगते हैं| दोनों की जोड़ी पर लोग खूब प्यार बरसाते हैं| कपल की ये वीडियो देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि पॉवर कपल| दूसरे यूजर ने लिखा- लव बर्ड्स| तीसरे यूजर ने लिखा- क्यूट कपल| वहीं किसी अन्य यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा कि इंडस्ट्री की अगली ड्रीम गर्ल| इसी तरह और भी लोगों ने कपल की वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दी|

About Post Author