वैलेंटाइन वीक पर श्रद्धा कपूर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, फैन्स ने दिल खोलकर किया रिएक्ट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल है| एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं| श्रद्धा अक्सर फैन्स के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं| एक्ट्रेस को मीम क्वीन भी कहा जाता है| हाल ही में श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है| एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

श्रद्धा कपूर ने घर पर शुरू की दिवाली की तैयारी! किचन में खास डिश बनाती  दिखीं एक्ट्रेस - shraddha kapoor starts diwali preparations at home seen  making special dishes an – News18 हिंदी

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया वीडियो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| एक्ट्रेस को फैन्स काफी पसंद करते हैं| वैलेंटाइन वीक पर श्रद्धा कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कर फैन्स काफी खुश हो गये हैं| एक्ट्रेस का ये वीडियो आपके भी चेहरे में स्माइल ले आयेगा|  वीडियो के साथ श्रद्धा ने एक मजेदार सवाल भी किया है|

श्रद्धा ने ये वीडियो अपने डॉगी के साथ शेयर किया है| जिसमें वो डॉगी से किस मांग रही हैं और वो किस करता भी है| एक्ट्रेस वीडियो में कह रही हैं कि अगर आपको किस ऑन कमांड नहीं मिल रही है तो आप ज़िन्दगी में कुछ गलत कर रहे हो| साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-‘आज कौन सा डे मना रहे हैं निब्बा निब्बी|’ श्रद्धा का ये क्यूट वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है|

https://www.instagram.com/reel/C3HXLbOIhsh/

फैन्स ने किये जमकर कमेंट्स 

श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर फैन्स दिल खोल कर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- ‘कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है|’ वहीं एक ने कहा- ‘आपसे शादी करने के लिए कितने व्रत रखूं|’ एक यूजर ने कहा कि श्रद्धा ने सबको ये मैसेज दिया है कि अभी तक कोई नहीं मिला है तो डॉग रख लो|

यह भी पढ़ें – धड़ल्ले से बेची जा रही थी नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं, डीएम और एसपी के निर्देश पर की गई छापामार कार्रवाई

About Post Author