KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह कभी-कभी अपनी निजी जिंदगी की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपनी हालिया छुट्टियों की तस्वीरों का फोटो डंप शेयर किया है, जिसमें उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ बिताए पलों की झलक भी देखने को मिली।

श्रद्धा कपूर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज नजर आया। कहीं वह कॉफी का आनंद लेती दिखीं तो कहीं खूबसूरत सनसेट का मजा लेते हुए नजर आईं।
राहुल मोदी संग डेट नाइट की झलक
श्रद्धा के फोटो डंप की एक तस्वीर ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें राहुल मोदी कुर्सी पर बैठकर किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं, जबकि श्रद्धा ने इस पल को कैमरे में कैद किया। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “छोटी सी छुट्टी भी तो बनती है न।”

श्रद्धा की इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर राहुल मोदी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
2024 से जुड़ रहा है दोनों का नाम
श्रद्धा कपूर और स्क्रीनराइटर-प्रोड्यूसर राहुल मोदी के रिश्ते की खबरें साल 2024 में सामने आई थीं। दोनों को मुंबई में एक डिनर आउटिंग के बाद साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं।

बताया जाता है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस फिल्म की राइटिंग टीम का हिस्सा राहुल मोदी भी थे।

हालांकि, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। इसके बावजूद दोनों की साथ में तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं।