श्रद्धा कपूर ने स्टोर पर बेचीं ज्वेलरी, बोलीं-‘लगता आसान है लेकिन होता बहुत मुश्किल’

KNEWS DESK – श्रद्धा कपूर अपनी शानदार एक्टिंग, सिंगिंग और फैशन स्किल्स के अलावा बेहतरीन सेल्स वुमेन भी हैं ये बात एक्ट्रेस के हालिया वीडियो को देखकर साबित हो गयी है| श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सेल्स वुमेन बनकर ज्वेलरी बेचती हुई नजर आ रही हैं|

ज्वेलरी बेचती नजर आईं श्रद्धा 

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने ज्वेलरी ब्रांड के प्रमोशनल में बिजी हैं| इसी बीच वो में सेल्स वुमेन बनी नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस अपने ब्रांड के पुणे स्टोर पर सेल्स वुमेन बनकर कुछ ज्वेलरी बेची| श्रद्धा कपूर ने सेल्स वुमेन बनकर 10,900 का समान बेचा|

श्रद्धा ने शेयर किया वीडियो 

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया साथ ही एक्ट्रेस ने स्टोर में सेल्स वुमेन के रूप में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है| श्रद्धा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,’10 में से कितने मार्क्स ? मेरी पहली बिक्री @palmonas_official स्टोर पुणे!!!’

श्रद्धा कपूर ने पहाड़ों से शेयर की थी तस्वीरें 

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी| जिनमें वो पहाड़ों का मजा लेती नजर आयीं थी| एक्ट्रेस अपने वेकेशन को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं|

श्रद्धा कपूर जल्द ही हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना के साथ नजर आएंगी|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत ने कलेक्ट्रेट में दाखिल किया नामांकन, कहा- “चुनाव का समय है सबसे वोट मांगेंगे, माफिया…”

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.