श्रद्धा कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, ऋतिक रोशन ने किया ऐसा कमेंट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंडस्ट्री में अगल पहचान बनाई है| श्रद्धा बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियोस शेयर करती रहती हैं| श्रद्धा अपनी एक्टिंग से हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती हैं| अब हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिन पर एक्टर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है|

 

श्रद्धा कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया है|  श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लमैरस अंदाज से लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है।

शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

‘आशिकी 2’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आज यानी 19 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस अपने खूबसूरत और क्यूट लुक को फैंस के साथ साझा करते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सन बाथ लेती दिखाई दे रही हैं। श्रद्धा के चेहरे पर आती हुई सूरज की किरणें उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा -जादू की तरह धूप की जरूरत है|

ऋतिक रोशन ने किया कमेंट

श्रद्धा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर ऋतिक रोशन भी  खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। ऋतिक ने श्रद्धा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा ‘वो आ रहा है। उसे बताऊंगा’। इसके जवाब में श्रद्धा ने लिखा ‘सच में, कब क्या कहां बताओ बताओ’।

वर्क फ्रंट

श्रद्धा कपूर  इसी साल रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही वह जल्द ही ‘स्त्री 2’ जैसे कई और अन्य फिल्मों में दिखाई दे सकती हैं।

About Post Author