बेहद खास अंदाज में कन्या पूजन करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने बेटी के पैर धोकर लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK- दुनियाभर में हर जगह इस समय चैत्र नवरात्रि की धूम चल रही है| 9 अप्रैल से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि का कल यानि 17 अप्रैल को समापन होगा| नवरात्रि में लोग नौ दिन उपवास रहने के बाद अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं| आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस अवसर पर कन्या पूजन कर रहे हैं| इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी हर साल की तरह इस बार भी खास अंदाज में यह पर्व मनाया|

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस बार भी बहुत ही खास अंदाज में दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर कन्या पूजन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बेटी समीशा के पैर धोते नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस ने बेटी के पैर धोने के बाद उसकी और डॉग की आरती भी उतारी| शिल्पा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

एक्ट्रेस ने एक फोटो इन्स्टा स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें शिल्पा कन्याओं को खाना खिलाती नजर आ रही हैं| वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज अष्टमी के शुभ अवसर का जश्न हमारी अपनी देवी समीशा के साथ कन्या पूजन से शुरू हो रहा है| परम देवी महागौरी सभी को समृद्धि, प्रेम और शांति का आशीर्वाद दें| शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है| लोग वीडियो पर कमेंट्स के जरिये अपना रिएक्शन दे रहे हैं|

About Post Author