राम मंदिर को लेकर शिल्पा शेट्टी ने की नरेन्द्र मोदी की तारीफ, एक्ट्रेस ने कहा-‘आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं…’

KNEWS DESK – 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ|  दुनियाभर के राम भक्त इस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| इस खास पल का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे समारोह में शामिल हुए| अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पीएम को पत्र लिखकर उनका धन्यवाद किया है| भारतीय जनता पार्टी ने भी एक्ट्रेस का पत्र शेयर कर उनकी सरहना की है|

Shilpa Shetty Writes Letter to PM Narendra Modi and Praised Ram Mandir Inauguration शिल्पा शेट्टी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर, लिखा- राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का ...

शिल्पा शेट्टी ने नरेन्द्र मोदी की तारीफ में लिखा ये 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लेटर लिखा है| जिसमें उन्होंने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है, और उनका धन्यवाद किया है| एक्ट्रेस ने लेटर में लिखा- आदरणीय मोदी जी. कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं। लेकिन, आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के पाँच सौ सालों के इतिहास को बदल के दिखा दिया है| आपको हृदय से धन्यवाद| इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्री राम के नाम के साथ हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने धन्यवाद किया है| साथ में नमो राम! जय श्री राम! भी लिखा है|

भारतीय जनता पार्टी ने की सरहना 

भारतीय जनता पार्टी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की सराहना की है| एक्ट्रेस के लेटर को शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा-‘एक्ट्रेस @ द शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा  श्रीराम 5 शताब्दियों तक वनवास में रहे, आख़िरकार वनवास ख़त्म हुआ, वो भी मोदीजी के प्रयासों से.. इसके लिए शिल्पा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश : नारी न्याय सम्मेलन में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘अन्नदाताओं के आंदोलन को कुचल रही मोदी सरकार…’

About Post Author