बॉसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं शिल्पा शेट्टी, व्हाइट कलर में एक्ट्रेस को देख फिदा हुए फैंस, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस एक्ट्रेस के नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| शिल्पा अपनी बॉडी फिटनेस के साथ-साथ अपने ग्लैम लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस बॉसी लुक में नजर आई हैं| इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बिंदास लग रही हैं| शिल्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

शिल्पा शेट्टी व्हाइट कलर के कोट पैंट में स्पॉट हुईं हैं| एक्ट्रेस का बॉसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है| एक्ट्रेस ने इस लुक में बालों को कर्ली करके खुला रखना पसंद किया|

शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान कानों में गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये| एक्ट्रेस ने इस लुक में सटल मेकअप किया और ब्लैक कलर के लाइनर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

एक्ट्रेस ने कोट – पैंट में टाई भी पहनी| इस लुक को एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज के साथ पूरा किया| आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी पिछले साल ‘सुखी’ फिल्म में नजर आई थीं| इस फिल्म का निर्देशन सोनल जोशी द्वारा किया गया है| वहीं अब शिल्पा जल्द ही कन्नड़ फिल्म KD में नजर आने वाली हैं|

About Post Author