शिल्पा शेट्टी ने भी लगाया पति राज कुंद्रा की तरह मास्क, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हमेशा अपने अजीबोगरीब मास्क की वजह से चर्चा में रहते हैं| अब तो कई लोग उन्हें मास्क मैन वाले नाम से जानते हैं| वहीं अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी मास्क लगाए हुए नजर आईं| अब कपल का ऑल ब्लैक लुक में मैचिंग मास्क लगाए हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को कार से निकलते हुए देखा जा रहा है| जहां दोनों ऑल ब्लैक लुक में ब्लैक मास्क लगाए दिख रहे हैं| इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, ये उर्फी है क्या| दूसरे यूजर ने लिखा- ये राज का जादू है| एक अन्य ने लिखा, पार्टनर को हर काम में हमेशा साथ होना चाहिए| एक और कमेन्ट आया- ये हुआ ना पति का साथ देना|

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली हैं, जो कि डायरेक्टर का ओटीटी डेब्यू होगा| इसका नाम इंडियन पुलिस फोर्स है, जिसमें एक्ट्रेस के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय भी नजर आएंगे| जानकारी के अनुसार, यह दीपावली के शुभ अवसर पर रिलीज हो सकती है|

About Post Author