पठान के बाद कार्तिक आर्यन की Shezada के ट्रेलर से जगमगा उठा बुर्ज खलीफा

युवा स्टार कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज के लिए तैयार है। साल 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक ये फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हो रही है। मुंबई में इसके टीजर लॉन्च के लिए बड़ा इवेंट हुआ। लोहड़ी के मौके पर जालंधर में भी ट्रेलर लॉन्च हुआ। भारत के कई शहरों में रिलीज होने के बाद फिल्म का टीजर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में लॉन्च हुआ।

  कार्तिक आर्यन इस वक्त देशभर में छाए हुए हैं। उन्होंनें इंदौर में ‘मुंडा सोना हूं मैं’ लॉन्च किया, आगरा में रोमांटिक ट्रैक ‘मेरे सवाल का’ के साथ प्यार जगाने से लेकर ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ के साथ फैंस को बेताब कर दिया है। देश की राजधानी में स्थित इंडिया गेट पर शहजादा टाइटल ट्रैक लॉन्च किया गया। जिसके बाद अब बुर्ज खलीफा भी जगमगाया है|

कार्तिक फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आने वाली फैमिली एंटरटेनर इस फिल्म की रिजील डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है,मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक ने प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पहुंचे और फिल्म का प्रमोशनल टीजर दिखाया।

कार्तिक आर्यन ने अपने प्रशंसकों से मुलाकात करके दुबई दौरे की शुरुआत की थी। लेकिन पूरा दौरा बुर्ज खलीफा पर इस बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजन के प्रक्षेपण के साथ सबसे भव्य संभव तरीके से हुआ। जिसने भीड़ को दीवाना बनाकर छोड़ दिया।

शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, जिसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन ने निर्मित किया है।

About Post Author