बेटी सोनाक्षी की शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा शत्रुघ्न सिन्हा घर ‘रामायणा’, एक्ट्रेस के प्री वेडिंग फंक्शन भी हुए शुरू

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का 8 मंजिला घर रामायण भी दुल्हन की तरह सज गया है| एक्टर के घर रामायण की बाहर की सजावट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी का घर 

सोनाक्षी सिन्हा के मायके यानी शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण बीती शाम गोल्डन लाइट्स से सजा दिया गया है| जो बेहद सुन्दर लग रहा है|

सोनाक्षी के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू 

सोनाक्षी और जहीर के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं| जिसकी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है| ये फोटो एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की बताई जा रही है|

fallback

सोनाक्षी ने अपनी मेहंदी फंक्शन में रेड पर गोल्डन वर्क वाला कुर्ता शरारा पहना है| जिसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है| वहीं जहीर ने व्हाइट पर रेड प्रिंट वाला कुर्ता और पजामा पहना हुआ है| दोनों का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है|

एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि 23 जून को शादी नहीं रिसेप्शन है| जिसमें हम शामिल होंगे|

यह भी पढ़ें – किसानों को मिली बड़ी राहत, तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने दो लाख रुपये तक कृषि कर्ज किया माफ

About Post Author