‘डंकी’ की रिलीज से पहले माता के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- साल 2023 बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख़ खान के लिए बहुत खास रहा| एक्टर ने साल की शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया| पठान, जवान के बाद अब शाहरुख़ की फिल्म डंकी साल के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है| यह फिल्म क्रिसमस पर धमाल मचाने वाली है| फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं| माता के दरबार के बाहर से एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है|

बता दें, इस साल की अपनी तीसरी फिल्म डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख खान को माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया है| उन्हें मंगलवार यानी आज सुबह देवी मां के दरबार में देखा गया, जहां का वीडियो भी सामने आया है| इस दौरान एक्टर ने काले चश्मे और काले रंग की हुडी वाली जैकेट पहनी है| इस दौरान एक्टर अपनी सिक्योरिटी के साथ जाते हुए नजर आए, वीडियो में उनके मैनेजर भी मौजूद हैं|

फिल्म के बारे में बताएं तो फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है| यह फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की गई है| फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल समेत कई कलाकार भी नजर आने वाले हैं|

About Post Author