शाहिद-कृति की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने किया कमाल, जानें फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बीते दिन 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| फैन्स दोनों की केमिस्ट्री को लेकर काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म देखने के बाद फैन्स ने एक्स पर अपना रिएक्शन भी शेयर कर दिया है| अब फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी सामने आ गया है| आपको बताते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की|

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 1 Prediction: To Enjoy A  Decent Opening, Grow On Word-Of-Mouth

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 

शाहिद कपूर ने दो सालों बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से कमबैक किया है| फिल्म में एक्टर कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे| फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म रिलीज हो गयी है| फिल्म में रोबोट और इंसान के बीच एक अनोखी प्रेम कहानी को दिखाया गया है| फिल्म को फैन्स के मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं|

फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ कल 9 फ़रवरी को रिलीज हो गयी है| वहीं अब फिल्म का कलेक्शन भी सामने आ गया है रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस  किया है| हालाँकि फिल्म के कलेक्शन को लेकर कयास भी 6 से 7 करोड़ के लगाये गये थे| अगर फिल्म को माउथ पब्लिसिटी अच्छी मिली तो शाहिद और कृति की फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है|

शाहिद कपूर ने अपनी दो फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड 

शाहिद कपूर ने फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई से अपनी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| एक्टर ने अपनी फिल्म जर्सी और रंगून का रिकॉर्ड तोड़ दिया है| जर्सी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.93 करोड़ का बिज़नेस किया था वहीं रंगून ने ओपनिंग डे पर 5.05 करोड़ कमाए थे|

यह भी पढ़ें – देश के किसान को किया आहत, खड़गे से बोले सभापति जगदीप धनखड़

About Post Author