पैपराजी पर भड़के शाहिद कपूर, एक्टर ने कहा-‘ बंद करो ये सब’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हमेशा ही पुब्लिक में अच्छे मूड में नजर आते हैं| लेकिन बीती रात एक्टर का मूड थोडा ख़राब था| शाहिद कपूर अपनी पत्नी के साथ कार की ओर जा रहे थे इसी बीच एक्टर पैपराजी पर भड़कते नजर आये| शाहिद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

पैपराजी पर भड़के शाहिद कपूर 

इन दिनों पैपराजी कल्चर चल रहा है| ऐसे में फ़िल्मी सितारे अक्सर कैमरे में कैद हो जाते हैं| वहीं स्टार्स पैप्स को पोज भी देते हैं लेकिन कभी-कभी पैप्स को स्टार्स के गुस्से का सामना भी करना पड़ता है| ऐसा ही कुछ बीती रात मुंबई में हुआ| शाहिद कपूर अपनी पत्नी के साथ बाहर निकले थे. इस दौरान वो पैपराजी पर गुस्सा करते दिखे|

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी कार की तरफ जा रहे है इस दौरान पैपराजी उन्हें फॉलो कर रहे हैं| और तस्वीरें ले रहे हैं| इसी बीच शाहिद को गुस्सा आ जाता है, और वो कहते हैं कि क्या आप लोग ये सब बंद करेंगे? क्या ये बंद करेंगे? सही से पेश आइए| एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

इसके बाद शाहिद पहले पत्नी मीरा को कार में बिठाते हैं और फिर खुद बैठते हैं| माना जा रहा है कि शाहिद और मीरा डिनर डेट पर आए थे| हालांकि पैपराजी की फ्लैश लाइट ने उन्हें परेशान कर दिया और वो भड़क गए|

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि कबीर सिंह मोड ऑन| वहीं एक ने लिखा कि एक बन्दे के पीछे 24 घंटे कैमरा लेकर घूमो, कोई भी इरिटेट हो जाएगा| हालांकि कुछ लोग शाहिद की आलोचना भी करते दिखे|एक ने लिखा, “जब भी इन लोगों की फिल्म आने वाली होती है..वो पोज़ करेंगे..वरना नहीं करेंगे| ये लगभग सभी स्टार्स के साथ है|”

यह भी पढ़ें –  सीएम केजरीवाल और के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, दोनों की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.