शाहिद कपूर और तेजस्वी प्रकाश मुंबई के बांद्रा में हुए स्पॉट, जिम वियर में मलाइका अरोड़ा लगीं कमाल

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर और तेजस्वी प्रकाश मंगलवार को मुंबई के बांद्रा में नजर आए।

मलाइका अरोड़ा को अपने योगा क्लास के बाहर ग्रे टैंक टॉप के साथ मैचिंग जिम टाइट, पिंक फ्लैट्स और शेड्स में देखा गया। मलाइका को आखिरी बार जोया अख्तर की निर्देशित फिल्म “खो गए हम कहाँ” में देखा गया था। ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

शाहिद कपूर ने ब्लैक शूज और शेड्स के साथ ग्रे जिम वेस्ट और ब्राउन कलर के जॉगर्स पहने हुए थे। शाहिद कपूर आखिरी बार कृति सेनन के साथ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। वे अगली बार रोशन एंड्रयूज की निर्देशित फिल्म “देवा” में दिखाई देंगे। ये फिल्म 11 अक्टूबर को स्क्रीन पर आने वाली है।

तेजस्वी प्रकाश ने ग्रीन कलर की ड्रेस, ब्लैक फ्लैट्स और शेड्स पहना हुआ था। उन्होंने ब्लैक टोट बैग भी कैरी किया हुआ था। तेजस्वी प्रकाश को हाल ही में एकता कपूर की “नागिन 6” में मुख्य भूमिका में देखा गया था।

यह भी पढ़ें – सुलगते पहाड़, धधकते जंगल !

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.