शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने मुंबई में खरीदे 3 अपार्टमेंट्स, 38 करोड़ रुपये की बताई जा रही डील

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने मुंबई में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक साथ तीन अपार्टमेंट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूजा ददलानी लंबे समय से शाहरुख खान और उनकी कंपनियों से जुड़ी हुई हैं।

Knews Desk – शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें किंग कहकर बुलाया जाता है। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और खूब कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 10 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है और वह इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल हैं।

वहीं, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उन्हें कई मौकों पर शाहरुख खान के साथ स्पॉट किया गया है। शाहरुख से पहले भी पूजा ददलानी बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। अब उन्होंने मुंबई में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है।

मुंबई देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है और यहां प्रॉपर्टी खरीदना आसान नहीं होता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ददलानी ने मुंबई में 38 करोड़ रुपये में तीन अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन लग्जरी अपार्टमेंट्स में निवेश किया है।

कितनी है पूजा ददलानी की सैलरी और नेटवर्थ?

पूजा ददलानी की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर महीने करीब 70 लाख रुपये की सैलरी मिलती है। इसके अलावा शाहरुख खान के पर्सनल फंड्स के साथ-साथ रेड चिलीज और कोलकाता नाइट राइडर्स को मैनेज करने के लिए उन्हें सालाना अधिकतम 9 करोड़ रुपये तक मिलते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ददलानी की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास है। मुंबई के बांद्रा में उनका एक आलीशान घर भी है, जिसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।

दीपिका पादुकोण की भी मैनेजर रह चुकी हैं पूजा

पूजा ददलानी साल 2012 से शाहरुख खान और उनकी कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रोफेशनल बॉन्डिंग है और अब दोनों परिवारों के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है।

शाहरुख खान के साथ पूजा ददलानी के इस प्रोफेशनल सफर को करीब 14 साल हो चुके हैं। हालांकि, इससे पहले वह बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी मैनेजर रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *