Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान मना रहे आज अपना 58वां जन्मदिन, बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने किया बर्थडे विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं| इंडस्ट्री के बादशाह नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर ने एक से एक हिट फिल्में दीं हैं| वहीं आज जन्मदिन के मौके पर किंग खान को जन्मदिन की बधाई देने वालों की भारी भीड़ लगी हुई है| जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार ने भी एक्टर को बर्थडे विश किया है|

शाह रुख खान के जन्म दिन पर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार और उनके जिगरी दोस्त अजय देवगन ने उन्हें बर्थडे विश किया है| एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शाह रुख की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- यह एक शानदार साल रहा है आपके लिए, ऐसे ही जवान और बेहतरीन रहें, जन्मदिन मुबारक हो शाह रुख खान|

मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने एक्स अकाउंट पर किंग खान के संग एक फोटो शेयर कर लिखा है-  हैप्पी बर्थडे शाह रुख खान सर, ऐसे ही चमकते रहें| आपके लिए प्यार और इज्जत हमेशा बनी रहेगी|

शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं| इसी तरह और भी लोगों ने उन्हें बर्थडे विश किया|

किंग खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ| फिल्मी दुनिया के बादशाह के तौर पर शाह रुख को जाना जाता है| एक्टर के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी सारे फैंस हैं| एक्टर ने अपने 31 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है| आपको बता दें कि आने वाले दिसंबर में शाह रुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में छाने वाली है|

About Post Author