जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर संग सारा तेंदुलकर ने की पार्टी, भड़कीं एक्ट्रेस ने किया ये काम

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले लंबे समय से शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| वहीं एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में इशारों-इशारों में ही अपने रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है| वहीं हाल ही में सारा तेंदुलकर को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी करके गाड़ी में जाते हुए देखा गया था| दोनों को एक साथ देख लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे|

अब कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने सारा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया गया है| इस बात का दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है| कुछ समय पहले तक एक्ट्रेस सारा को फॉलो करती थीं और उनकी पोस्ट को भी लाइक किया करती थीं लेकिन अब लग रहा है कि जाह्नवी ने सारा से दूरी बना ली है| हांलाकि इसके पीछे की वजह तो खुद एक्ट्रेस ही बता सकती हैं|

Janhvi-Shikhar: शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर संग अपने रिश्तें पर लगाई  मुहर, कहा- मैं सिर्फ

बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ कॉफी विद करण में नजर आई थीं| जहां पर करण जौहार ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि वो जब किसी और को डेट कर रही थीं, तो शिखर उनके लिए ‘नादान परिंदे घर आजा’ गाया करते थे| एक्ट्रेस ने शिखर की जमकर तारीफ भी की| एक्ट्रेस कहती हैं कि शिखर शुरुआत से ही मेरे और मेरी फैमिली के साथ खड़े रहे हैं| वो हमारे लिए एक मजबूत सपोर्ट हैं| शिखर को कभी मुझसे कुछ नहीं चाहिए था| वो बस मेरे साथ थे| उन्होंने मेरे ऊपर कभी कोई दबाव नहीं डाला|

About Post Author