सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 छठे दिन 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, जानें अब तक का कलेक्शन

KNEWS DESK – सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म को फैन्स ने काफी प्यार दिया| लेकिन फिल्म की तीसरे दिन से कमाई की रफ़्तार धीमी हो गयी थी| फिल्म रिलीज के छठे दिन 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है| आपको फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताते हैं|

टाइगर 3 

सलमान खान और कैटरीना कैफ  स्टारर ‘टाइगर 3’ रविवार,12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| देश भर में दिवाली के त्योहार के बावजूद फिल्म ने 44.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की| पिछले दो दिनों से सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और ये आधी से भी कम कमाई कर पा रही है|

रिलीज के छठे दिन किया इतना कलेक्शन 

सलमान खान की एक्शन पैक्ड मूवी ‘टाइगर 3’ का रिलीज से पहले ही काफी बज था| फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वहीं जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दिवाली के त्योहार के बावजूद इसे देखने के लिए थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी| इसी के साथ पहले दिन 44 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले पांच दिनों में 188.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की| बुधवार से फिल्म की कमाई घट रही है| वहीं अब फिल्म की रिलीज के छठे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं|

रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी शुक्रवार को 13 करोड़ की कमाई की है| ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुर बदलाव हो सकता है|इसके बाद ‘टाइगर 3’ का छ दिनों का कुल कलेक्शन अब 200.65 करोड़ रुपये हो गया है|

डे वाइज कलेक्शन

  1. पहला दिन- 44.5 करोड़ रुपये|
  2. दूसरा दिन 59.25 करोड़ रुपये|
  3. तीसरा दिन-44.3 करोड़ रुपये|
  4. चौथा दिन-21.1 करोड़ रुपये|
  5. पांचवां दिन-18.5 करोड़ रुपये|
  6. छठा दिन-13 करोड़ रुपये|
  7. कुल- 200.65 करोड़ रुपये|

200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल 

टाइगर 3’ की कमाई में बेशक अब गिरावट आ रही है लेकिन ये फिल्म अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है| और इसी के साथ ‘टाइगर 3’ साल 2023 की  200 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली एक और फिल्म बन गई है| ‘टाइगर 3’ शाहरुख खान की पठान, जवान का रिकॉर्ड तोड़न से अभी कोसो दूर है|  वहीं मेकर्स को अब वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की पूरी उम्मीद है| अब देखने वाली बात होगी कि ‘टाइगर 3’ शनिवार और रविवार की छुट्टी पर कितना कारोबार कर पाती है| फिलहाल सभी की निगाहें ‘टाइगर 3’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं|

About Post Author