उद्धव ठाकरे गुट के 3 नेताओं पर FIR, जानें क्या है मामला

KNEWS DESK- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के तीन नेता आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि मुंबई के एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में तीनों नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला क्या है वो भी आपको बताते हैं-

ये है पूरा मामला

डिलाई रोड ब्रिज की एक लेन के उद्घाटन के मामले में शिवसेना ठाकरे समूह के नेता आदित्य ठाकरे और पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई नगर निगम के सड़क विभाग द्वारा एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और उसके बाद मामला दर्ज किया गया। बीते गुरुवार को आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में डिलाई रोड की दूसरी लेन का उद्घाटन किया गया, जबकि काम अधूरा था, गैरकानूनी था और सरकारी काम में बाधा डाल रहा था। इसके खिलाफ मुंबई नगर निगम अब एक्शन मोड में है।

मुंबई नगर निगम ने इस पुल का काम पूरा करने और डिलाई रोड पर काम पूरा होने के बाद, आमतौर पर सात दिनों के बाद लेन शुरू करने की योजना बनाई थी। वहीं इस मामले में मुंबई नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह से उद्घाटन करना गैरकानूनी है। नगर निगम के प्रस्तावित उद्घाटन से पहले ही आदित्य ठाकरे ने इस पुल का उद्घाटन कर इस पर यातायात शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-   मेष और मीन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

About Post Author