सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की कंगना रनौत की जमकर तारीफें, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयान के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं| वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं| कई बार उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसा है| हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक्ट्रेस कंगना की काफी तारीफें कीं| जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

 

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे पास उन लोगों के पंख और आत्मा हैं जो मेरे सामने चुपचाप सहते रहे, मेरे पास तुम्हारी आवाज है जो कभी नहीं उठी, मेरे पास तुम्हारी सच्चाई है जो कभी नहीं बताई गई|

वीडियो में सोमी अली कहती हैं,  मैं आपके आगे अपना सिर झुकाती हूं| कंगना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कभी चुप नहीं रहती हैं, वह हमेशा सच बोलती हैं और सच को सच ही बोलती हैं| जो भी उनके साथ नाइंसाफी होती है, वो कैमरे पर बोलती हैं| कभी भी हिचकिचाती नहीं हैं| हमेशा सच बोलती हैं| मैंने कंगना का एक इंटरव्यू देखा था जिसमें उन्होंने अपने आप को इतनी अच्छी तरह कैरी किया था| जिस तरह से उन्होंने बोला, सच बोला| सब खरा का खरा कर दिया था| जो इंडस्ट्री वाले हैं वो साफ बोल देती हैं| मैं इस बात से उनकी बहुत इज्जत करती हूं| सच बोलने वालों को इंडस्ट्री वाले पसंद नहीं करते हैं|

आपको बता दें कि सोमी अली ने एक्टर सलमान खान पर कई आरोप लगाएं हैं| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी एब्यूजिव रिलेशनशिप के बारे में बताया था| उन्होंने कहा था कि वो इंसान अब एक सुपरस्टार बन चुका है|

About Post Author